सुवर्णरेखा में बढ़ा पानी, पुल के नीचे दिखा मगरमच्छ!
पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी। बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस ने नदी किनारे जाने और मछली पकड़ने से बचने की सलाह दी।

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ प्रखंड में मंगलवार को सुवर्णरेखा नदी के पास मगरमच्छ दिखाई देने के बाद इलाके में डर का माहौल है। देड़ांग घाट में सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मगरमच्छ नजर आने की खबर फैलते ही ग्रामीणों को नदी के आसपास जाने से सावधान किया गया है।
पहले से ही लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।
नदी के पास जाने से बचें, पुलिस ने किया अलर्ट
मगरमच्छ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों को किसी भी काम से नदी के किनारे जाने से बचना चाहिए।
खासकर मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरने और पुल के आसपास जाने से लोगों को मना किया गया है। बच्चों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मगरमच्छ दिखे तो पकड़ने की कोशिश न करें
थाना प्रभारी ने कहा कि नदी का पानी बढ़ने के कारण पहले से ही स्थिति संवेदनशील है। मगरमच्छ की मौजूदगी से खतरा और बढ़ गया है। इसलिए लोग नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
अगर किसी को नदी के आसपास मगरमच्छ दिखाई देता है तो उसके करीब जाने या उसे पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







