देवघर में स्कूल वैन और पिकअप की जोरदार टक्कर, एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन बच्चे घायल
देवघर के चितरा-नारगी मेन रोड पर मंझलीबाद के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत और कई बच्चे घायल हुए।

Deoghar Accident : देवघर जिले के चितरा-नारगी मेन रोड पर मंझलीबाद के पास मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एमडी एकेडमी स्कूल की वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक एक्सीडेंट में स्कूल की एक बच्ची की जान चली गई, जबकि वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों में से दो बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी स्कूल वैन
जानकारी के मुताबिक, नारगी मोड़ पर स्थित एमडी एकेडमी में मंगलवार को छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। वैन जैसे ही मंझलीबाद के पास पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद को दौड़े लोकल लोग
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बच्चों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोकल लोग फौरन मदद के लिए दौड़े। लोगों ने बिना वक्त गंवाए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख

झारखंड हाईकोर्ट ने 160 करोड़ के Mutual Funds फ्रीज मामले में ED से मांगा जवाब







