सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख
पन्ना लाल महतो मानव तस्करी मामले में रांची की विशेष NIA अदालत में 67वें गवाह की गवाही पूरी हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख तय की है।

Panna Lal Mahto : झारखंड में मानव तस्करी (Human Trafficking) का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाने वाला पन्ना लाल महतो इन दिनों कानूनी शिकंजे में पूरी तरह फंस चुका है। रांची की स्पेशल NIA कोर्ट में उसके खिलाफ केस की सुनवाई चल रही है। कोर्ट में मामले के 67वें गवाह अविनाश कृष्णा की गवाही पूरी हुई, जहां बचाव पक्ष के वकील ने उससे लंबे सवाल-जवाब (क्रॉस एग्जामिन) किए। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख फिक्स कर दी है।
15 सालों में 5000 से ज्यादा लड़कियों का किया सौदा
खूंटी जिले के मुरहू का रहने वाला पन्ना लाल महतो झारखंड से लड़कियों की तस्करी का किंगपिन है। उस पर संगीन आरोप हैं कि उसने पिछले 15 सालों के दौरान राज्य की 5000 से भी ज्यादा गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाहर बेचा और इस काले धंधे से करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का काला धन कमाया। उसके इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए झारखंड पुलिस के अलावा NIA और ED जैसी बड़ी एजेंसियां लगी हुई हैं।
ED का बड़ा एक्शन: 3.36 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज
काले धन और बेनामी संपत्ति की जांच कर रही ED ने पन्ना लाल पर कड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने पन्ना लाल और उसके रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज 3 करोड़ 36 लाख रुपये से ज्यादा की चल-अचल प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। जब पुलिस ने उसे पकड़ा था, तो उसके पास से प्रॉपर्टी के कई अहम कागजात और सबूत मिले थे। पन्ना लाल को साल 2006 और 2015 में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तब वह जमानत (बेल) लेकर जेल से बाहर आ गया था और फिर से वही काम करने लगा था।
साल 2020 से होटवार जेल में काट रहा है रातें
NIA ने पन्ना लाल महतो को साल 2020 में गिरफ्तार किया था। यह केस सबसे पहले जुलाई 2019 में खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में दर्ज हुआ था, जिसे मार्च 2020 में NIA ने अपने हाथ में ले लिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही पन्ना लाल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है और अब उसके केस में कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

झारखंड हाईकोर्ट ने 160 करोड़ के Mutual Funds फ्रीज मामले में ED से मांगा जवाब







