सावधान!, झारखंड में 7 अगस्त तक आंधी-पानी का दौर रहेगा जारी, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
झारखंड में 7 अगस्त तक आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने तेज बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather : झारखंड में बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को 7 अगस्त तक संभलकर रहने की हिदायत दी है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ तेज आंधी, बादल गरजने और बिजली गिरने का बड़ा खतरा जताया गया है। मौसम केंद्र रांची ने हालात को देखते हुए पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
30 से 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने का डर
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अगस्त तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। कई जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। बारिश और तूफान के वक्त हवा की स्पीड करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने दी सुरक्षित रहने की सलाह
खराब मौसम को देखते हुए मौसम केंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और आंधी के समय खुले मैदानों, बड़े पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में किसानों को खेतों में काम करते वक्त सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि बिजली गिरने जैसे हादसों से बचा जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख

झारखंड हाईकोर्ट ने 160 करोड़ के Mutual Funds फ्रीज मामले में ED से मांगा जवाब







