दो बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिस बनकर महिला से की ठगी, सोने के कंगन और चैन लेकर हुए फरार
जिले के मकतपुर से दो बदमाशों के द्वारा सोने के कंगन और गला का चैन ठग लेने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने खुद को ट्रैफिक पुलिस का बतलाकर महिला को डराया और धोखे से जेवर लेकर फरार हो गए. जिसकी कीमत 9 से 10 दस बताई जा रही है.

Jharkhand (Giridih): जिले में अपराधी और ठगों ने तांडव मचा रखा है. चोरी की घटना से गिरिडीह पहले ही कराह रहा है. वही शुक्रवार दोपहर को शहर के ह्रदयस्थली मकतपुर और शांति भवन रोड में ही दो ठगों ने एक महिला को अपने चंगुल में फंसाया और फरार हो गए. दरअसल मामला शुक्रवार का है जहां दो व्यक्तियों ने खुद को ट्रैफिक पुलिस बताकर छिनतई कर भाग निकले.

शहर के कृष्णा नगर निवासी और हाई स्कूल के शिक्षक द्वारिका राम अपनी पत्नी और बेटे के साथ मकतपुर और शांति भवन रोड एसबीआई के एटीएम पैसे निकासी के लिए आए हुए थे. एटीएम के पास ही एसबीआई का मुख्य ब्रांच भी कार्यरत है. दोनों ज़ब पैसे निकाल कर शांति भवन के समीप मेन रोड से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर दो ठग आए और मां-बेटे को रोका.
दोनों खुद को ट्रैफिक पुलिस का जवान बता रहे थे. बेटे से बाइक रुकवाते हुए हेलमेट और लाइसेंस मांगने लगे, एक ने महिला को उलझाए रखा. वही दूसरे ने महिला को एक दुकान के बाहर बिठाकर ज्वेलरी पहनने का कारण पूछा. जिसके बाद महिला से हाथ के कंगन और गले में पहना चैन उतरवा लिया गया. महिला ने भी डर के कारण बात मान ली.
जेवर लेने के बाद बदमाशों ने उसे रख लिया और बदले में पीतल का जेवर महिला को लेकर फौरन फरार हो गए. महिला ने जब हंगामा किया तो भीड़ भी जुटी, लेकिन तब तक मौके से दोनों ठग रफुचक्कर हो चुके थे. वही जेवरों की कीमत नौ से दस लाख बताई जा रही है.
सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






