सिल्ली-मुरी में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी दफ्तरों से स्कूलों तक गूंजे देशभक्ति के गीत
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिल्ली-मुरी क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।


Ranchi/Silli: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिल्ली-मुरी क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, पुलिस प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के बाद लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया।
प्रखंड कार्यालय से पुलिस प्रतिष्ठानों तक हुआ झंडोत्तोलन
सिल्ली प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सिल्ली थाना परिसर में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वहीं मुरी GRP में थाना प्रभारी संतोष सिंह, मुरी RPF पोस्ट में OC संजीव सिंह और मुरी OP में प्रभारी विकास कुमार पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
स्कूलों में बच्चों ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में भी खास उत्साह देखने को मिला। सिंगपुर स्थित आइडियल शिशु विद्या मंदिर में प्रिंसिपल महादेव महतो ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुरी के आदर्श स्कूल में संचालक डॉ. अशोक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
टुंगरी पार्क में सुदेश महतो ने फहराया तिरंगा
मुरी के टुंगरी पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
'वंदे मातरम्' से गूंजा पूरा क्षेत्र
क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में झंडोत्तोलन से पहले राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की गूंज सुनाई दी। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
पूरे सिल्ली-मुरी क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति गीतों की गूंज रही। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'दूध बांटने निकला था', सड़क के गड्ढे ने ली 18 साल के आयुष की जान, जमशेदपुर पुलिस...

ओडिशा से जमशेदपुर आ रहा था 11 किलो गांजा!, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार







