गोड्डा में क्वार्टर चोरी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार ; माइक्रोवेव, गैस सिलेंडर समेत सामान बरामद
महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर में क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।


Godda: महागामा थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर में क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए माइक्रोवेव ओवन, दो गैस सिलेंडर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन कुमार (20), पिता मनोज रविदास, निवासी टीचर कॉलोनी, महागामा और बादल कुमार (19), पिता गुणसागर रविदास, निवासी शांति नगर, महागामा के रूप में हुई है।
रात में क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी
पुलिस के अनुसार, 13 और 14 अगस्त की दरम्यानी रात ऊर्जा नगर स्थित एक क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना मिलने के बाद महागामा थाना में 14 अगस्त को कांड संख्या 153/2026 दर्ज कर BNS की धारा 305/331(4) के तहत जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SP गोड्डा के निर्देश पर SDPO महागामा के नेतृत्व और पुलिस निरीक्षक महागामा प्रभाग के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी और मानवीय सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को घटना में दोनों युवकों के शामिल होने की जानकारी मिली।
इसके बाद किशन कुमार और बादल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
माइक्रोवेव और गैस सिलेंडर समेत ये सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक माइक्रोवेव ओवन, दो गैस सिलेंडर, चावल से भरी एक बोरी, तेल से भरा एक गैलन, सरसों के तेल की थोड़ी मात्रा वाला एक सफेद गैलन, एक दीवार घड़ी, एक चादर, एक वॉल फैन और एक थर्मस बरामद किया है।
पूछताछ में दूसरी चोरियों की भी जानकारी मिलने का दावा
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है और अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
छापामारी और अनुसंधान टीम में महागामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी SI अभिनव आनंद, SI दारिका प्रसाद, ASI खालिद अहमद खान और महागामा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'दूध बांटने निकला था', सड़क के गड्ढे ने ली 18 साल के आयुष की जान, जमशेदपुर पुलिस...

ओडिशा से जमशेदपुर आ रहा था 11 किलो गांजा!, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार







