Video! : "मेरे कहने पर निकली है यात्रा...", इसी बात पर भिड़े BJP के दो नेता, धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथापाई
झारखंड के धनबाद में गुरुवार को BJP की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया।


Dhanbad: झारखंड के धनबाद में गुरुवार को BJP की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया। यात्रा की शुरुआत में ही पार्टी के दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों कार्यकर्ता आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद और चलने लगे डंडे
यह पूरा वाकया जिला परिषद मैदान का है, जहां से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो रही थी। इसी दौरान BJP कार्यकर्ता अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
अमरजीत कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान रीता यादव ने पास में रखा एक डंडा उठाकर उन पर हमला कर दिया। अमरजीत के मुताबिक, रीता यादव का दावा था कि यह तिरंगा यात्रा उनके कहने पर निकाली जा रही है। इस पर अमरजीत ने उन्हें सही तरीके से बात करने को कहा और याद दिलाया कि यात्रा BJP जिलाध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में निकाली जा रही है। बस इसी बात से बात बिगड़ गई और दोनों हाथापाई पर उतर आए।
बीच-बचाव के बाद आगे बढ़ी यात्रा, जांच की बात आई सामने
हंगामे के वक्त मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग-अलग कराया। अच्छी बात यह रही कि इस आपसी विवाद का असर तिरंगा यात्रा पर नहीं पड़ा और यात्रा अपने तय रास्ते पर आगे बढ़ती रही। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर BJP जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के बीच की छोटी-मोटी कहासुनी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तिरंगा यात्रा में हुई इस मारपीट का Video सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विधानसभा घेराव में उपद्रव पर FIR में किसी छात्र का नाम नहीं, रांची SSP ने कहा...

रांची की सड़कों पर अब दौड़ेंगी 6 नई Pink Bus, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर







