रांची के राम मंदिर में देर रात चोरी, भगवान की मूर्ति का चांदी का मुकुट, बैटरी और दानपात्र का कैश ले उड़े चोर
रांची सदर थाना क्षेत्र के बांधगाड़ी दीपाटोली स्थित राम मंदिर परिसर में देर रात चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।


Ranchi: रांची सदर थाना क्षेत्र के बांधगाड़ी दीपाटोली स्थित राम मंदिर परिसर में देर रात चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। अज्ञात चोर मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान की मूर्ति से चांदी का मुकुट, बैटरी और दानपात्र में रखी पूरी नकद राशि चोरी कर फरार हो गए।
रात 2:30 से 3:30 बजे के बीच हुई वारदात
बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे से 3:30 बजे के बीच हुई। चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और भगवान की मूर्ति से चांदी का मुकुट उतार लिया। इसके अलावा मंदिर में लगी बैटरी और दानपात्र में रखी नकदी भी अपने साथ ले गए।
सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। चोरी की सूचना फैलते ही श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी देखने को मिली।
स्थानीय निवासी ने दर्ज कराई FIR
मामले को लेकर स्थानीय निवासी संजय कुमार यादव ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार मंदिर में हुई चोरी की छानबीन की जा रही है। आसपास के इलाके में मौजूद CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विधानसभा घेराव में उपद्रव पर FIR में किसी छात्र का नाम नहीं, रांची SSP ने कहा...

रांची की सड़कों पर अब दौड़ेंगी 6 नई Pink Bus, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर







