विधानसभा घेराव में उपद्रव पर FIR में किसी छात्र का नाम नहीं, रांची SSP ने कहा...
10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव के मामले में रांची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


Ranchi: 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव के मामले में रांची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
छात्रों की शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
रांची के विधानसभा थाना में दर्ज मामले की जानकारी देते हुए SSP ने बताया कि प्रोटेस्ट के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व भी शामिल हो गए थे। JPSC-JSSC Reform मंच के छात्रों की ओर से भी इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई थी। इसी आधार पर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
FIR में किसी छात्र का नाम नहीं
SSP ने स्पष्ट किया कि दर्ज FIR में किसी भी छात्र को आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस केवल वीडियो फुटेज में उपद्रव करते नजर आ रहे लोगों की पहचान करेगी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
करीब 500 लोगों की पहचान का दावा
रांची SSP के मुताबिक, विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की संख्या करीब 500 तक हो सकती है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची की सड़कों पर अब दौड़ेंगी 6 नई Pink Bus, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर

रांची के राम मंदिर में देर रात चोरी, भगवान की मूर्ति का चांदी का मुकुट, बैटरी और दानपात्र का कैश ले उड़े चोर







