रांची की सड़कों पर अब दौड़ेंगी 6 नई Pink Bus, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर
महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।


Ranchi: महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं को शहर में आने-जाने में सुविधा देने के लिए जल्द ही 6 नई Pink Bus सड़कों पर उतारी जाएंगी। 32 सीटर इन बसों की खरीदारी के लिए निगम ने बुधवार को टेंडर जारी कर दिया है।
22 अगस्त को Pre-Bid Meeting, 8 सितंबर को खुलेगा टेंडर
टेंडर प्रक्रिया के तहत 22 अगस्त को Pre-Bid Meeting आयोजित की जाएगी। वहीं 8 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई बसों की खरीदारी की जाएगी और इन्हें शहर के निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा।
फिलहाल रांची में महिला स्पेशल Pink City Bus के तौर पर 4 बसें संचालित हैं। 6 नई बसों के शामिल होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। इससे महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।
दो साल से हो रही थी बसों की संख्या बढ़ाने की मांग
कचहरी से बिरसा चौक के बीच चलने वाली Pink City Bus की संख्या बढ़ाने की मांग पिछले दो वर्षों से की जा रही थी। अब नगर निगम ने इस दिशा में पहल करते हुए नई बसों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
17 नई City Bus भी खरीदेगा नगर निगम
Pink Bus के अलावा नगर निगम 17 नई City Bus की भी खरीदारी करेगा। ये सामान्य श्रेणी की बसें होंगी, जिनमें महिला और पुरुष दोनों यात्रा कर सकेंगे।
इन बसों की खरीदारी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निगम की ओर से जल्द ही इन बसों की खरीदारी कर शहर के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विधानसभा घेराव में उपद्रव पर FIR में किसी छात्र का नाम नहीं, रांची SSP ने कहा...

रांची के राम मंदिर में देर रात चोरी, भगवान की मूर्ति का चांदी का मुकुट, बैटरी और दानपात्र का कैश ले उड़े चोर







