रांची में भारी बारिश का असर, गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा , कभी भी खुल सकते हैं रेडियल गेट
विभाग के मुताबिक, जलस्तर 1933.5 RL फीट तक पहुंचते ही डैम के रेडियल गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।


Ranchi: लगातार हो रही बारिश के बीच गेतलसूद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जल पथ प्रमंडल रांची ने आम लोगों के लिए Alert जारी किया है। विभाग के मुताबिक, जलस्तर 1933.5 RL फीट तक पहुंचते ही डैम के रेडियल गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।
मंगलवार सुबह गेतलसूद डैम का जलस्तर 1933 RL फीट दर्ज किया गया। पानी लगातार बढ़ रहा है, इसलिए डैम के गेट खोलने की तैयारी की जा रही है।
गेट खुलने से पहले बजाया जाएगा सायरन
प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डैम के गेट खोलने से पहले आसपास के इलाकों के लोगों को Alert करने के लिए सायरन बजाया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से साफ कहा है कि किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए गेतलसूद डैम और जलाशय के आसपास जाने से बचें।
हुंडरू से चांडिल तक बढ़ सकता है पानी
गेतलसूद डैम के रेडियल गेट खोले जाने के बाद इसका असर आसपास के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, इससे हुंडरू फॉल, मुरी क्षेत्र और चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ सकता है।
ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से खास तौर पर सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कालू लामा मर्डर से लेकर बरियातू फायरिंग तक, फिर चर्चा में आया जहानाबाद का गैंगस्टर लवकुश शर्मा, शूटरों ने दी थी धमकी

गुमला में PDS डीलरों का फूटा गुस्सा, बकाया पैसे नहीं मिले तो रांची में होगा बड़ा आंदोलन







