कालू लामा मर्डर से लेकर बरियातू फायरिंग तक, फिर चर्चा में आया जहानाबाद का गैंगस्टर लवकुश शर्मा, शूटरों ने दी थी धमकी
बिहार के जहानाबाद का रहने वाला कुख्यात बदमाश लवकुश शर्मा एक बार फिर अपनी करतूतों की वजह से चर्चा में आ गया है।


Ranchi Crime News: बिहार के जहानाबाद का रहने वाला कुख्यात बदमाश लवकुश शर्मा एक बार फिर अपनी करतूतों की वजह से चर्चा में आ गया है। रांची के बरियातू इलाके के मंडा बगीचा में देर रात जमीन और बालू का कारोबार करने वाले टोनी लोहरा पर जानलेवा हमला हुआ। इस पूरी वारदात के पीछे लवकुश शर्मा और उसके गिरोह का हाथ सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि जमीन के धंधे में अपना दबदबा बनाने और रंगदारी वसूलने के चक्कर में यह गोलीबारी की गई है।
कार में पार्टी के दौरान पहुंचे बाइक सवार शूटर
घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास की है। रातू के कमड़े का रहने वाला टोनी लोहरा अपने चार दोस्तों के साथ कार से मंडा बगीचा पार्टी करने पहुंचा था। तभी बाइक से दो शूटर वहां पहुंचे और टोनी पर सीधे गोलियां दाग दीं। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि गोली मारने के बाद वे तुरंत भागे नहीं, बल्कि खून से लथपथ होकर तड़प रहे टोनी को काफी देर तक पिस्तौल दिखाकर धमकाते रहे। इसके बाद टोनी को बेहद गंभीर हालत में रिम्स के सर्जरी आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
2 एकड़ जमीन की बाउंड्री को लेकर बढ़ा विवाद
जांच में पता चला है कि टोनी लोहरा ने घटना से सिर्फ 10 दिन पहले रातू के झखराटांड़ इलाके में 2 एकड़ जमीन की घेराबंदी कराई थी। इसी जमीन पर कब्जा जमाने के लिए लवकुश शर्मा के कहने पर शूटरों ने हमला बोला। फायरिंग के दौरान मौके पर लवकुश का खास साथी गौरव भी मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है, वहीं फरार चल रहे लवकुश शर्मा को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
कालू लामा हत्याकांड से लेकर कैदी वैन में गैंगवार तक का इतिहास
लवकुश शर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी खौफनाक रहा है। 27 फरवरी 2022 को उसने गया के एक होटल में बैठकर कुख्यात कालू लामा की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी और रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े शूटरों से उसकी हत्या करवा दी थी। इसके बाद जब वह जेल में बंद था, तो 27 मार्च 2023 को कोर्ट से लौटते समय कैदी वैन के अंदर ही कालू लामा के गुर्गों ने लवकुश पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके अलावा वह एक इंजीनियर समरेंद्र सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में भी पहले जेल की हवा खा चुका है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नई बोतल में पुरानी शराब है सोन जल समझौता!, विधायक सरयू राय का बड़ा बयान, बोले- झारखंड को नहीं मिला एक लोटा भी ज्यादा पानी

हजारीबाग में मछली पकड़ने गए 60 साल के मछुआरे की डूबने से मौत, नाव पर फिसला पैर







