हजारीबाग में मछली पकड़ने गए 60 साल के मछुआरे की डूबने से मौत, नाव पर फिसला पैर
बरही के बेंधगी से मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई।


Hazaribagh: बरही के बेंधगी से मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। यहां मछली पकड़ने गए 60 वर्षीय वीरेंद्र पासवान की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान नाव पर उनका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरे।
नाव से मछली पकड़ने गए थे वीरेंद्र
जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र पासवान मंगलवार सुबह नाव से बेंधगी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गए। बताया जा रहा है कि उन्हें तैरना नहीं आता था, जिसकी वजह से वह पानी में डूब गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वीरेंद्र पासवान के शव को पानी से बाहर निकाला।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मछली से लेकर मोती तक..., हजारीबाग में कमाई का नया रास्ता खोल रही सरकार

दीवारों में दरारें, टपकती छत..., हादसे के डर में नौनिहाल!, खूंटी के झपरा आंगनबाड़ी केंद्र की हालत जर्जर







