पलामू में बारिश ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार!, रेलवे ट्रैक पर भर गया पानी, 2 घंटे बंद रही डाउन लाइन
पलामू में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा।


Palamu: पलामू में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के बीडी रेलखंड पर मोहम्मदगंज और कोशिआरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक पानी भर गया। पानी भरने के बाद सुरक्षा के लिहाज से डाउन लाइन पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि, अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन जारी रहा।
ट्रैक पर अचानक भर गया पानी
रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर अचानक पानी आ जाने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। रेलवे की टीम लगातार पानी के स्तर और ट्रैक की स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। करीब दो घंटे बाद पानी का स्तर कम हुआ, जिसके बाद सुबह 10 बजे से डाउन लाइन पर परिचालन फिर से सामान्य कर दिया गया।
आहार का पिंड टूटने से बढ़ी परेशानी
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक के किनारे कुछ दूरी पर स्थित आहार का पिंड तेज पानी के दबाव में टूट गया। इसके बाद बड़ी मात्रा में पानी तेज बहाव के साथ रेलवे ट्रैक की तरफ आ गया। पानी ट्रैक पर फैलने के बाद रेलवे ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए डाउन लाइन पर परिचालन तत्काल बंद कर दिया।
मालगाड़ी समेत कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
डालटनगंज के यातायात निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे से 10 बजे तक डाउन लाइन पर परिचालन बंद रहा। इस दौरान मालगाड़ी समेत कुछ अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, अप लाइन से परिचालन जारी रखा गया था। पानी कम होने और ट्रैक की स्थिति सामान्य होने के बाद डाउन लाइन पर भी परिचालन बहाल कर दिया गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नई बोतल में पुरानी शराब है सोन जल समझौता!, विधायक सरयू राय का बड़ा बयान, बोले- झारखंड को नहीं मिला एक लोटा भी ज्यादा पानी

हजारीबाग में मछली पकड़ने गए 60 साल के मछुआरे की डूबने से मौत, नाव पर फिसला पैर







