आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, निकाली गई विशेष झांकियां, मंत्री सुदिव्य कुमार रहे मौजूद
देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो गिरिडीह कैसे पीछे रहने वाला था. जिले के झंडा मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की मौजूदगी थी. जहां कई विभागों द्वारा सुंदर झांकियों की प्रसतुति दी गई.

Jharkhand (Giridih): देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गिरिडीह में भी फहराया गया. जिला मुख्यालय के झंडा मैदान में जिला प्रशासन ने मुख्य समारोह का आयोजन किया था. जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे.

इस दौरान नगर विकास सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और डीसी रामनिवास यादव तिरंगे के रंग वाली पोशाक में नजर आए. मंत्री और डीसी ने सिर पर पगड़ी भी तिरंगे के रंग वाली पहन रखी थी. मंत्री के साथ डीसी और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने झंडा मैदान में सबसे पहले खुली जिप में परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. परेड के निरीक्षण के बाद मंत्री ने झंडोतोलन किया, और अधिकारियो के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दीं.

मौके पर मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित तमाम देश के वीरसपूतों और विभूतियों को याद किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के शासनकाल के दौरान गिरिडीह के विकास पर सरकार की विशेष नजर है. सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 179 कर्मियों की बहाली की गई है, जिससे मरीजों का इलाज सरल तरीके से हो सके. उन्होंने बताया कि कई नए प्रोजेक्ट पर भी सरकार काम कर रही है, जिसे जल्द बहाल किया जाएगा.

मौके पर परेड में शामिल गिरिडीह जिला पुलिस बल से लेकर होम गार्ड, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बैंड पार्टी कि छात्राओं और कई निजी स्कूलों के छात्रों को सम्मानित किया गया. जबकि बेहतर अनुसंधान के लिए साइबर थाना प्रभारी और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के साथ डीसी और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इसके बाद मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में ही अलग-अलग विभागों की झांकियों का प्रदर्शन हुआ. इसमें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उत्पाद विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग ने जहां बाल विवाह पर आधारित झांकी दिखायी गयी, वही परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसे पर ख़ास झांकी का प्रदर्शन किया गया. वही अग्निशमन विभाग के साथ कई और विभाग की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया.

रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






