Ranchi में बड़ा हादसा ! सोरोस बार का ओपन रुफ टॉप में लगा शेड स्काईलाइन बिल्डिंग के नीचे गिर
रांची के कडरू मेन रोड में सोरोस बार का ओपन रुफ टॉप में लगा शेड स्काईलाइन बिल्डिंग के नीचे गिर गया है.

Ranchi Big Breaking (Jharkhand): राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली, दोपहर होते आसमान में बादल छाने लगे और कुछ ही देर बाद तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई. अचानक बदले इस मौसम से शहर के कई जगहों पर लोगों में अस्त-व्यस्त का माहौल बना रहा. इस बीच कडरू मेन रोड स्थित सोरोस बार का ओपन रुफ टॉप में लगा लोहे का शेड तेज हवाओं के झोंके के साथ अपने जगह से टूटकर सीधे स्काईलाइन बिल्डिंग के नीचे सड़क किनारे जा गिरा. 
खैरियत इस बात की रही कि आसपास मौजूद लोगों को इस हादसे से कोई हताहत नहीं हुई है. हालांकि घटना के वक्त मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन शेड गिरने से कुछ क्षण पहले ही वहां से लोग दूर हट गए थे जिससे वे इस हादसे की चपेट में आने से बच गए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि सोरोस बार के बाहर कई वाहनें (कार, दो पहिए वाहन) खड़ी थी जिसके ऊपर शेड जा गिरा. और इससे उन वाहनों को क्षति पहुंची है.
लोगों के मुताबिक, शेड तेज आवाज के साथ नीचे गिरा. इस घटना के बाद आसपास लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उनका कहना है कि ओपन रूफ स्ट्रक्चर को अगर मजबूती से नहीं लगाया जाएगा तो तेज हवा में इस तरह की घटनाएं किसी भी वक्त हो सकती हैं.
रिपोर्ट- राजेश कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग






