मंदिर धोया गया...’ दलितों से भेदभाव पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान,
गया में HAM (सेक्युलर) के जिला कार्यकारिणी गठन एवं स्वागत समारोह में जीतन राम मांझी ने दलितों से भेदभाव के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि समाज में मौजूद गलत मानसिकता का परिणाम हैं।


गया: गया जिले के हरिदास सेमिनरी आर्ट गैलरी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से जिला कार्यकारिणी गठन और प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं HAM (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
दलितों से भेदभाव पर मांझी ने कही बड़ी बात
मीडिया से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी से दलितों के साथ कथित भेदभाव और अत्याचार को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने मंदिरों में दलित नेताओं के जाने के बाद मंदिर परिसर को धोए जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसे किसी एक राजनीतिक दल या गठबंधन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
मांझी ने कहा कि यह समाज में मौजूद कुछ लोगों की गलत मानसिकता का परिणाम है। उन्होंने अपने और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मंदिर जाने के बाद कथित तौर पर मंदिर परिसर धोए जाने की घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का उदाहरण भी दिया। मांझी ने कहा कि ऐसी सोच रखने वाले लोगों की वे कड़ी निंदा करते हैं और इस तरह की मानसिकता समाज के लिए उचित नहीं है।
नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
समारोह के दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। समारोह में HAM (सेक्युलर) के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद में संस्कृत का जलवा! मंत्रियों की मौजूदगी में गूंजा संस्कृत का गौरव, बच्चों की प्रस्तुति ने लूटी महफिल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नवहट्टा में सहरसा DM का 'सरप्राइज इंस्पेक्शन’, पशु चिकित्सालय में डॉक्टर मिले अनुपस्थित!







