झारखंड स्थापना दिवस पर "मुख्यमंत्री मंईयां बलवान योजना" लाएगी सरकार, विपक्ष ने उठाया सवाल
झारखंड सरकार 15 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर "मुख्यमंत्री मंईयां बलवान योजना" शुरू करने जा रही है. इस योजना का उद्देश्य मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: झारखंड सरकार 15 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर "मुख्यमंत्री मंईयां बलवान योजना" शुरू करने जा रही है.इस योजना का उद्देश्य मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है.इसके तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे.तो वहीं बीजेपी इस योजना पर सवाल उठा रही है.
मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस योजना के तहत हमारी सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.इस पर राजनीति करके लोगों में भ्रम की स्थिति नहीं पैदा करे बीजेपी....
वहीं जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बीजेपी मंइयां सम्मान योजना के बारे में शुरू से ही गलतफहमी फैला रही है, लेकिन मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि राज्य की जनता कोई गलतफहमी में ना रहे हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






