'एस्ट्रोलॉजर हो सकते हैं जयराम...'कांके विधायक सुरेश बैठा ने MLA जयराम महतो के बयान पर कसा तंज
विधायक जयराम महतो बयानों पर कांके विधायक सुरेश बैठा ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि जयराम को पूरी राजनीतिक जानकारी नहीं है. ऐसा कोई गुंजाइश नहीं है हमारा गठबंधन एक दिन नहीं कई वर्षों से चलता आ रहा है.

Jharkhand Assembly Budget Session: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन आज, मंगलवार (17 मार्च 2026) को डुमरी विधायक जयराम महतो के बयान पर कांके से कांग्रेस से विधायक सुरेश बैठा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जयराम महतो एस्ट्रोलॉजर हो सकते हैं लेकिन उन्हें पूरी राजनीतिक जानकारी नहीं है.
विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि ऐसा कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं दिखता है झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन एक दिन का नहीं है कई वर्षों से यह गठबंधन चलता आ रहा है उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है. इसमें शंका करने की कोई आवश्यकता नहीं है. वहीं बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर सुरेश बैठा ने कहा कि बिहार में राज्यसभा चुनाव हम जीत सकते थे लेकिन विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण हार का सामना करना पड़ा.
क्या था जयराम महतो का बयान ?
बता दें, विधायक जयराम महतो ने विधानसभा परिसर में एक बड़ा बयान देते हुए झारखंड में गैर बीजेपी–गैर कांग्रेस सरकार बनने की संभावना जताई है. उन्होंने कहा है कि राज्य की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं. जयराम ने तीसरे मोर्चे की सक्रियता के संकेत भी दिए. वहीं, जयराम के इस बयान से आने वाले समय में राज्य की सियासी हलचल तेज हो सकती है.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...

श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars - World Edition 2026 में झारखंड की बेटी को मिला सम्मान







