सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश
शुक्रवार की देर रात सिमडेगा के कोलेबिरा निवासी विपिन लुगुन की निर्माणाधीन पुल की चपेट में आकर मौत हो गई. दुर्घटना के स्थान पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, और न ही कोई साइन बोर्ड लगा हुआ था.

Jharkhand (Simdega): बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आज कोलेबिरा चौक पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-143 को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और प्रशासन व निर्माण एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, टूटीकेल पंचायत निवासी विपिन लुगुन बीती रात कोलेबिरा से मनोहरपुर मार्ग पर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोंग्राम के पास निर्माणाधीन पुल पर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग नहीं होने और गहरा गड्ढा छोड़े जाने के कारण वे अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में गिर गए. गड्ढे में पानी भरा होने की वजह से उनकी मौके पर ही डूबकर मौत हो गई.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है. कई जगहों पर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलेबिरा चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा निर्माण कार्य में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
इस विरोध प्रदर्शन में कोलेबिरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे, जिनमें जिला परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे. सभी ने एकजुट होकर सड़क निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई तथा जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की.
रिपोर्ट: बिरेन्द्र तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: धनवार का JE 5 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, समर्थकों ने मचाई अफरा-तफरी

हरमू जमीन विवाद में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, LRDC को 27 अप्रैल को सशरीर हाजिर होने का आदेश







