"CM को भी दो गाड़ियों पर आ जाना चाहिए", बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तेज प्रताप की CM को नसीहत
गया में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की बात कही है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर पीएम खुद दो गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपना काफिला सीमित करना चाहिए.

Gaya, Bihar: गया पहुंचे तेज प्रताप यादव ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और नेताओं के काफिले को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री और बिहार सरकार दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद काफिला कम करने की बात कर रहे हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी इस पर अमल करना चाहिए.
बिहार सीएम सीमित करें अपना काफिला
गया में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की बात कही है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर पीएम खुद दो गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपना काफिला सीमित करना चाहिए.
बढ़ती कीमतों का सीधा बोझ आम जनता पर
तेज प्रताप यादव ने कहा कि सांसद, विधायक और मंत्रियों को भी अपना काफिला कम करना चाहिए. उन्होंने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव के असर को लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि इसका जवाब सरकार ही बेहतर तरीके से दे सकती है.
सीएम को भी दो वाहन पर आ जाना चाहिए- तेज प्रताप
तेज प्रताप ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पर चलने के लिए, इसमें क्या दिक्कत है. सांसद, विधायक, मंत्री सबको काफिला कम करना चाहिए. पीएम अगर दो गाड़ियों पर आ गए हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी दो वाहन पर आ जाना चाहिए. पेट्रोल-डीजल का बोझ जनता पर बढ़ गया है, बाकी बंगाल चुनाव वाला असर है या नहीं, ये सरकार बताए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार: शादी का झांसा देकर छात्रा से 3 साल तक यौन शोषण, मोतिहारी में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पर FIR से मचा हड़कंप

"अगर राजनीतिक ढकोसला ही करना है तो पैदल चलिए" : PM मोदी की ईंधन बचत की अपील पर JMM का तंज







