'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद RJD में बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल पार्टी (RJD) के भीतर अब असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने हार के लिए संगठन की कमजोरी को जिम्मेदार ठहराते हुए बिना किसी का नाम लिए तेजस्वी यादव के कुछ करीबी नेताओं पर निशाना साधा है।
'जिन पर भरोसा किया, उनका कोई वजूद नहीं'
मीडिया से बातचीत के में भाई वीरेंद्र ने कहा कि पार्टी बांकीपुर उपचुनाव में हुई हार की विस्तृत समीक्षा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर पार्टी भरोसा कर रही है, उनका जमीनी स्तर पर कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा, "कई ऐसे लोग हैं जो हमारे नेता के अगल-बगल बैठते हैं, लगातार टिप्पणी करते हैं और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को गाड़ी से निकलकर हटा देना चाहिए। पार्टी को उन लोगों पर भरोसा जताना चाहिए जो चुपचाप संगठन के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं।"
हालांकि, उन्होंने किसी भी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर सीधा हमला माना जा रहा है।
तेजस्वी का आया जवाब
बांकीपुर उपचुनाव में RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता को केवल 14,273 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को भी बड़ा झटका लगा है। उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता के इच्छा का सम्मान करती है। उन्होंने दावा किया कि जनता का गुस्सा भाजपा और उसकी नीतियों के खिलाफ है तथा हाल के चुनावी नतीजे सरकार के प्रति असंतोष को दर्शाते हैं। अब बांकीपुर की हार के बाद RJD के भीतर संगठन और रणनीति को लेकर उठे सवाल और बवाल दोनों, आने वाले दिनों में पार्टी की राजनीति पर असर डाल सकते हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'

3 साल 11 महीने तक ड्यूटी से गायब रही महिला सिपाही! ना छुट्टी, ना सूचना, SSP की बड़ी कार्रवाई







