सीमा पर क्या चल रहा था कि SP को करना पड़ा औचक निरीक्षण ? सुरक्षा व्यवस्था की परखी हर कड़ी
इंडो-नेपाल सीमा पर मंगलवार को अचानक बढ़ी हलचल ने कई सवाल खड़े कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के कई पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई।


मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को सीमावर्ती इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, गश्ती की व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन एवं थानों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कोने कोने का लिया जायज़ा
निरीक्षण के क्रम में SP ने पुलिस अंचल कार्यालय घोड़ासहन, घोड़ासहन थाना, ट्रैफिक चेक पोस्ट एवं कुंडवा चैनपुर थाना का जायज़ा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा ट्रैफिक संचालन का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस रसोईघर का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की गई।
झरोखर बॉर्डर क्षेत्र का भी निरीक्षण
इसके बाद स्वर्ण प्रभात ने झरोखर थाना एवं झरोखर बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का अवलोकन किया, गश्ती व्यवस्था तथा सीमा चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीमा पार से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा नियमित वाहन जांच और गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'

3 साल 11 महीने तक ड्यूटी से गायब रही महिला सिपाही! ना छुट्टी, ना सूचना, SSP की बड़ी कार्रवाई







