3 साल 11 महीने तक ड्यूटी से गायब रही महिला सिपाही! ना छुट्टी, ना सूचना, SSP की बड़ी कार्रवाई
करीब चार साल तक ड्यूटी पर नहीं पहुंची एक प्रशिक्षु महिला सिपाही के खिलाफ आखिरकार पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया। विभागीय जांच के बाद हुई कार्रवाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है।


मुजफ्फरपुर: बिहार पुलिस में अनुशासनहीनता के मामले में पड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर पर पुलिस ने लगभग चार वर्षो से बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही एक प्रशिक्षण महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई विभागीय जांच पूरी होने के बाद की गई। बर्खास्त की गई महिला सिपाही की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है जो मूल रूप से मुंगेर की निवासी हैं। उनका कॉन्स्टेबल संख्या 1836 है।
1397 दिनों तक नहीं लौटी ड्यूटी, कई नोटिस भी बेअसर
पुलिस विभाग के मुताबिक सोनी कुमारी 6 अक्टूबर 2022 से मुजफ्फर जिला बल से बिना अनुमति अनुपस्थित विभाग ने उन्हें कई बार नोटिस भी भेजा। नोटिस में उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने और अनुपस्थिति का कारण बताने को कहा गया। डाक और विशेष दूध के माध्यम से भी सूचना भेजी गई। लेकिन उन्होंने ना तो ड्यूटी ज्वाइन की और ना ही कोई जवाब दिया। लगातार अनुपस्थित रहने के वजह से उन्हें निलंबित किया गया और बाद में विभागीय जांच शुरू की गई।
SSP का सख्त फैसला
विभागीय जांच में मिले दस्तावेज हो साक्ष और गवाहों के बयानों की समीक्षा के बाद सोनी कुमारी को आरोपी का दोषी पाया गया आदेश में कहा गया कि बिना अनुमति इतने लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहना पुलिस बल के अनुशासन और नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इन सारे तथ्यों को देखते हुए इस आधार बनाकर एसपी का अंतेश कुमार मिश्रा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'







