ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'
पैसेंजर ट्रेन में जांच के दौरान मिला एक लावारिस बैग अचानक पूरे ऑपरेशन का केंद्र बन गया। बैग खुलते ही जो सामने आया, उसने जांच एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी।


औरंगाबाद: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बरकाकाना वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से एक लावारिस बैग को बरामद किया। जब बैक की तलाशी दी गई तो उसके अंदर से ऐसा सामान मिला जिसे जांच टीम के भी होश उड़ा दिए।
लावारिस बैग में मिला लाखों रुपये का माल
आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में टीम गाड़ी संख्या 63557 अप बरकाकाना वाराणसी पैसेंजर की जांच कर रही थी। इसी दौरान अंकुरहा रेलवे स्टेशन पर एक काले रंग का बिट्टू बाग लावारिस हालत में सुरक्षा बल की नजर में आया। बैग खोलने पर उसके अंदर सेलो टेप से पैक 4 पैकेट बरामद हुए। जांच के दौरान इनमें 4.149 किलोग्राम गांजा पाया गया जिसकी लगभग कीमत ₹2.07 लाख बताई जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत जब्ती
कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप यादव, आरक्षी राकेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा और शैलेश कुमार शर्मा भी मौजूद थे। राजस्व पदाधिकारी संजय उरांव की उपस्थिति में NDPS एक्ट के तहत विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई। जप्त किए गए गंजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोन नगर को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि या बाग किसका है और मादक पदार्थ को कहां ले जाया जा रहा था। RPF अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के जरिए नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन नार्कोस के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
समाचार संकलन: विकास चंदन

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल

3 साल 11 महीने तक ड्यूटी से गायब रही महिला सिपाही! ना छुट्टी, ना सूचना, SSP की बड़ी कार्रवाई







