टीबी मुक्त भोजपुर की दिशा में एक और सार्थक पहल, जिलाधिकारी महोदय ने 132 टीबी मरीजों के बीच वितरित किए फूड बास्केट
टीबी मुक्त भोजपुर अभियान के तहत डीएम मनेश कुमार मीणा ने 132 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित किए। Bihar Distillers and Bottlers Pvt. Ltd. ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों के पोषण की जिम्मेदारी ली है।


आरा: जिलाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा आज समाहरणालय परिसर में 132 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, भोजपुर सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। Bihar Distillers and Bottlers Pvt. Ltd., गड़हनी, भोजपुर द्वारा निक्षय मित्र के रूप में इन 132 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण सहयोग की जिम्मेदारी ली गई है।
इलाज के साथ पोषण भी जरूरी
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए उपचार के साथ-साथ मरीजों के पोषण पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। संतुलित एवं पौष्टिक आहार मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने तथा उपचार के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निक्षय मित्र पहल के माध्यम से मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराना टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती प्रदान करने वाला सार्थक प्रयास है।
'टीबी मुक्त भोजपुर' के लिए जनभागीदारी पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि भोजपुर को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में समाज की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों से आगे आकर निक्षय मित्र बनने और टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के जरिए जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। कार्यक्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी, Doctors For You की जिला समन्वयक टीम, Bihar Distillers and Bottlers Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि तथा टीबी विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंजेक्शन लगाते समय न ग्लव्स, न स्पिरिट? मरीज के VIDEO से मॉडल अस्पताल पर उठे सवाल

मंत्री संजय पासवान की मां से मिलने अस्पताल पहुंचे लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, जाना हालचाल







