झारखंड में स्वाइन फ्लू का कहर!, 36 मरीज मिले, आधे बच्चे और किशोर, अस्पतालों में...
झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।


Ranchi: झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने और मरीजों के इलाज के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 36 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इनमें से 18 मरीज यानी 50 फीसदी संख्या छोटे बच्चों और किशोरों की है।
दूसरे राज्यों से आने वाले लोग हो रहे संक्रमण का शिकार, रिम्स के डॉक्टर भी पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों से यात्रा करके झारखंड लौटने वाले लोग पहले सर्दी-खांसी और सामान्य फ्लू की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन जब उनकी गहन जांच कराई जा रही है, तो उनमें स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो रही है। हाल ही में दिल्ली से लौटे रिम्स (RIMS) के एक डॉक्टर को भी पहले सामान्य फ्लू के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद जांच कराने पर वे स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए।
राहत की बात: कई मरीज ठीक होकर पहुंचे घर, लैब से आ रहे आंकड़े
इस बीच राहत की बात यह है कि सही समय पर इलाज मिलने से कई मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। स्वाइन फ्लू के इन मामलों की पुष्टि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग, एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर और रांची की निजी पैथोलॉजी लैब माइक्रोप्रेक्सिस में की गई है। स्वास्थ्य विभाग को अब तक आधिकारिक तौर पर रिम्स से 8 और एमजीएम से 3 संक्रमितों के आंकड़े मिल चुके हैं, जबकि बाकी निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर रिकॉर्ड में लिए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बुखार या फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में PDS डीलरों का फूटा गुस्सा, बकाया पैसे नहीं मिले तो रांची में होगा बड़ा आंदोलन

'राशन बांटें हम और 14 माह से पैसा दबाए बैठी है सरकार', दुमका में राशन डीलरों का फूटा गुस्सा, समाहरणालय में प्रदर्शन







