जयराम महतो के पुलिस विवाद पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- 'पुलिस और जनप्रतिनिधि दोनों का आचरण सवालों के घेरे में'
जयराम महतो के पुलिस विवाद पर सुदेश महतो ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधि दोनों का आचरण जनता के सामने सवालों के घेरे में है और जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Bokaro: डुमरी विधायक जयराम महतो की पुलिस के साथ कथित अभद्रता और पुलिस के आचरण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष को दोषी ठहराने के बजाय पुलिस और जनप्रतिनिधि, दोनों के आचरण पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
सुदेश महतो ने कहा कि मौजूदा समय में दो अलग-अलग विषय सामने आए हैं। पहला मुद्दा पुलिस के आचरण का है और दूसरा जनप्रतिनिधि के आचरण का। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस का वर्तमान आचरण झारखंड की जनता स्वीकार नहीं करेगी। वहीं, जनप्रतिनिधि का इस तरह का आचरण भी जनता को स्वीकार नहीं होगा।
‘समाज में गंभीर बहस की जरूरत’
आजसू सुप्रीमो ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या क्रांतिकारी बदलाव लाने का रास्ता पुलिस को नियंत्रित करने के लिए इसी तरह अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति या एक घटना का मामला नहीं है, बल्कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच व्यवहार और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







