CM हेमंत से मिलने पहुंचे JPSC के सफल अभ्यर्थी, CM ने कहा- गंदगी और पहले से जमी धूल-मिट्टी धीरे-धीरे करेंगे साफ
झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के JPSC के सैकड़ों सफल अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जश्न मनाया. और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते आभार जताया.

Ranchi: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थियों ढोल-नगाड़े के साथ झूमते हुए पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
दरअसल, आपको बता दें, झारखंड हाईकोर्ट द्वारा JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों के बीच जश्न का माहौल है. इसी खुशी को इजहार करते हुए सभी अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे. और उन्होंने सीएम हेमंत को बधाई दी और उनका आभार जताया. मौके पर अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों व निष्पक्ष जांच के कारण ही हमें न्याय मिल पाया है.
नेक इरादे हों तो सभी चीजें अच्छी होने लगती है- CM
वहीं, सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नेक इरादे हों तो सभी चीजें अच्छी होने लगती है. सभी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि आपकी इस सफल और विजय होने के लिए शुभकामनाएं, हमने कहा था कि नेक इरादे हों तो सभी चीजें अच्छी होने लगती है उन्होंने कहा कि हम लोग थोड़ा विलंब जरूर हुए लेकिन हमें लगता था कि सरकार के रजत जयंती के अवसर पर ही सभी सफल अभ्यर्थी सरकार के अभिन्न अंग बने.
'18 सालों में जितनी JPSC परीक्षाएं हुई, उतनी हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में ली'
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां है क्योंकि इस राज्य में ऐसे-ऐसे विद्वान आ गए हैं जो अपने बौद्धिक दिमाग इस राज्य में लगाते है जिसका परिणाम आज हमारे कई सारे जवानों का भविष्य अंधकार में चला गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा पिछले 18 वर्षों में सिविल सेवा की जितनी परीक्षाएं ली गई, उतनी परीक्षाएं हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में ही ली है. इतना ही नहीं उस दौरान ली गई जेपीएससी की तमाम परीक्षाओं को लेकर धांधली बरते जाने के मामले सामने आए थे, लेकिन हमारी सरकार में ली गई तमाम परीक्षाएं बेदाग रही है.
JPSC में गड़बड़ी करने वालों को पकड़ा और सलाखों में डाला- CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में कुछ ऐसे विरोधी तत्व है जो हर प्रतियोगिता परीक्षाओं को बाधित करने की साजिश रचते रहते हैं. जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी उन्होंने षड्यंत्र रचने का प्रयास किया. मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा. लेकिन, हमारी सरकार ने पूरी निष्पक्षता के साथ इसकी जांच कराई. जिन्होंने इस प्रतियोगिता परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को दागदार बनाने की साजिश रची, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई. और उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाला. जो भागे हुए है वो भी पकड़े जाएंगे. सीएम ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने इसे समझा और आपके ईमानदार प्रयास और भावनाओं को सम्मान देते हुए आपको न्याय दिया.
गंदगी, जमी हुई धूल-मिट्टी धीरे-धीरे साफ करेंगे- सीएम हेमंत
सीएम ने कहा कि सरकार की व्यवस्था वहीं, कार्यप्रणाली वहीं है मगर थोड़ी सी गंदगी, धूल-मिट्टी पहले से ही ज्यादा जमी हुई है उन सबको अब सरकार धीरे-धीरे साफ करने का काम कर रही है. सरकार आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी. सभी चुनौतियों में और आपके जीत में भी...आपका जीवन सुखमय हो ये हम सदैव सोचते रहते है. राज्य के हर नवजवानों के चेहरे पर मुस्कान रहे, ये हमारी ख्वाहिश है. जब आप खुश रहेंगे तभी हम खुश हो सकते है और राज्य भी बेहतर और खुशहाल रह सकता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







