"सर सिर्फ बाहर नहीं.. अंदर भी आइए"! उद्घाटन करने पहुंचे थे स्वास्थ्य मंत्री, सामने ही खुल गई अस्पताल की पोल
डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन तो हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद पूरा फोकस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर आ गया। मरीजों की शिकायतों ने कार्यक्रम का रुख ही बदल दिया।


पटना: IGIMS में गुरुवार के दिन डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन होना था। मंच तैयार था, अधिकारी मौजूद थे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शुभारंभ करने पहुंच गए थे लेकिन कुछ ही मिनट में पूरा माहौल बदल गया। अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर लिया और इलाज में लापरवाही, आयुष्मान कार्ड की परेशानी और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की शिकायत है करने लगे।
'सर... मेरी मां मेरे सामने तड़पकर मर गई'
सबसे भावुक पल वह रहा जब एक परिजन स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचा और रोते हुए अपनी मां के मौत का दर्द बयां किया। उसने कहा कि उसकी मां को लो ब्लड प्रेशर था लेकिन अस्पताल वालों ने ब्लड प्रेशर जांच नहीं किया, और उसकी मां ने उसके सामने ही तड़प तड़प कर अपनी जान दे दी। युवक ने गुहार लगाई कि "सिर्फ बाहर से नहीं.. अंदर से भी देखिए, अंदर बहुत गड़बड़ियां है"!
कई मरीज ने यह भी आरोप लगाए की आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा है। कुछ परिजनों का कहना है कि कार्ड होने के बावजूद उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। वही एक मरीज ने यह भी शिकायत की की इलाज के लिए उसे घंटा लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इन सारी शिकायतों ने उद्घाटन कार्यक्रम की चर्चा को पीछे छोड़ दिया और अस्पताल की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को बुलाया
स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत सुनने के बाद अस्पताल के अधिकारियों को तुरंत बुलाया और एक-एक कर मामले की जानकारी ली। मंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश भी दिए कि मरीजों की शिकायतों की तत्काल जांच की जाए। यदि इलाज में कोई लापरवाही होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या PMCH जैसा एक्शन अब IGIMS में भी?
कार्यक्रम के दौरान IGIMS में नए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन भी हुआ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इससे किडनी मरीज को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी और डायलिसिस की क्षमता भी बढ़ेगी। हालांकि ज्यादा चर्चा शिकायतों की रही जो मरीज और उनके परिजनों ने मंत्री जी के सामने रखी थी। और ऐसा होना भी चाहिए था।
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और डॉक्टर पर कार्रवाई की थी अब IGIMS में सामने आई शिकायत के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या यहां भी जांच के बाद इस तरह सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है? फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों की जांच के निर्देश दिए हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हार के बाद बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! तेजस्वी यादव ने भंग कर दिया पूरा संगठन, अब नए सिरे से होगी शुरुआत

AK-47 से दिनदहाड़े छलनी हुए थे पूर्व मेयर... उस केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला







