गिरिडीह में दुकानदार और नगर निगम आमने-सामने, पीला पंजा लेकर पहुंची टीम को लौटना पड़ा
गिरिडीह में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई. गुरुवार को गिरिडीह नगर निगम की टीम पीला पंजा (बुलडोजर) लेकर उन दुकानों को तोड़ने पहुंची, जिन्हें पहले ही अतिक्रमण बताकर ध्वस्त किया जा चुका था.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई. गुरुवार को गिरिडीह नगर निगम की टीम पीला पंजा (बुलडोजर) लेकर उन दुकानों को तोड़ने पहुंची, जिन्हें पहले ही अतिक्रमण बताकर ध्वस्त किया जा चुका था.
बताया जा रहा है कि करीब 47 दुकानदारों की दुकानें आठ महीने पहले फोरलेन सड़क निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तोड़ी गई थीं. तब से दुकानदार बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन ने वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक किसी को दुकान आवंटित नहीं की गई.

गुरुवार को नगर निगम को सूचना मिली कि दुकानदार दोबारा अपनी टूटी दुकानों का निर्माण कर रहे हैं. इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अशोक हंसदा के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची.
हालांकि, कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया. भीषण गर्मी में दुकानदारों का गुस्सा बढ़ता देख नगर निगम की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा.
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के नाम पर जरूरत से ज्यादा जमीन खाली कराई गई और अब नगर निगम की आड़ में पूरे प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कुछ रसूखदार लोगों और जमीन माफियाओं पर जमीन हड़पने का आरोप भी लगाया.
फिलहाल, मामले को लेकर शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है और दुकानदार प्रशासन से पुनर्वास एवं दुकान आवंटन की मांग कर रहे हैं.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो सिटी को मिले नए डीएसपी, राजीव रंजन ने संभाली कमान

गिरिडीह के SGST कार्यालय से दो अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपए भी किए गए जब्त







