नेतरहाट का डायन बताकर 'मैला' पिलाने वाला सनसनीखेज मामला, पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख
डायन बताकर वृद्ध के साथ बदसलूकी की गई. वृद्ध युवक को गांव के ही लोगों ने 'डायन' बताकर मैला पिलाने का दुष्कृत्य किया. जिसपर स्थानीय पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए..

Jharkhand (Latehar): लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में एक वृद्ध को ‘डायन’ बताकर मैला पिलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब कड़ा रुख अपनाया है. प्रारंभ में इस घटना को चुनावी विवाद बताया गया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नेतरहाट थाना कांड संख्या 06/26 के तहत आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छतना मुण्डा, धनेश्वर मुण्डा, कृष्णा मुण्डा समेत 6 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कुल 21 लोगों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस अब उस बैठक में शामिल सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया.
मामला दर्ज होने के बाद नेतरहाट पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस की टीम चश्मदीदों और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर रही है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों और अंधविश्वास के नाम पर किसी के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
क्या है पूरा मामला
मंगलवार को दौना गांव में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पीड़ित वृद्ध फुदन मुंडा पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाया गया. आरोप है कि उन्हें जबरन मलमूत्र पिलाया गया. आरोपियों का मानना था कि गांव में हुई एक सड़क दुर्घटना के पीछे वृद्ध का कथित ‘जादू-टोना’ जिम्मेदार है. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची जलसहिया हिना देवी के साथ भी मारपीट की गई.
लेकिन अब कांड संख्या 06/26 दर्ज होने के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है. क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
रिपोर्ट: मनीष सिन्हा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







