बिहार में स्कूल बना ‘पिकनिक स्पॉट’, क्लासरूम में मटन-चावल की दावत उड़ाते दिखे शिक्षक, Video वायरल
स्कूल के एक क्लास रूम में बैठकरकई शिक्षक मटन-चावल का भोज करते दिखे, जब उनके बीच मीडिया की टीम पहुंची तो शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Jehanabad / Bihar (Report By- Barun Kumar): जहानाबाद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां रत्नी प्रखंड क्षेत्र स्थित निहालपुर 10+2 विद्यालय में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय क्लासरूम में मटन-चावल की दावत उड़ाते नजर आए. इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई शिक्षक स्कूल के एक क्लास रूम में बैठकर मटन-चावल का भोज कर रहे हैं. वहीं इस बीच जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कैमरा देखते ही कुछ शिक्षकों ने रिकॉर्डिंग बंद कराने की कोशिश की तो एक शिक्षक अपनी प्लेट और खाना वहीं छोड़ बाहर निकल गए.
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला स्कूल समय के दौरान की है. वहीं, इस मामले में जब शिक्षकों से सवाल पूछे गए तो कैमरे के सामने किसी ने भी कुछ बोलने से इनकार किया. हालांकि, मामले में शिक्षकों की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो चार दिन पुराना है और मामले की जांच कराई जा रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि जहां सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं कुछ शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर स्कूल को ही पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं.
फिलहाल शिक्षा विभाग अब जिले के अन्य स्कूलों की भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और अनुशासन बना रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







