बाहर निकल जाइए’... बैठक से पहले भड़के जिला परिषद सदस्य, डीडीसी के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन
बेगूसराय के कारगिल विजय भवन में जिला परिषद की सामान्य बैठक से पहले विवाद हो गया। जिला परिषद अध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने डीडीसी पर कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए


बेगूसराय: बेगूसराय के विजय कारगिल भवन के बाहर उसे वक्त हंगाम खड़ा हो गया जहां एक दर्जन से अधिक जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य डीडीसी के मनमानी के खिलाफ बरामदा के नीचे में बैठकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आज जिला परिषद सदस्य का सामान्य बैठक कारगिल विजय भवन में होने वाला था। तभी सभी जिला परिषद सदस्य कारगिल विजय भवन के अंदर प्रवेश किया इस दौरान डीडीसी के द्वारा बाहर निकालने की बात कही। इसी से नाराज होकर एक दर्जन से अधिक जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद अध्यक्ष नाराज होकर कारगिल विजय भवन के बाहर नीचे में बैठकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
डीडीसी मनाने पहुंचे, लेकिन नहीं माने सदस्य
हालांकि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद डीडीसी उन लोगों को मनाने के लिए बाहर पहुंचे लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों ने मना नहीं और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया है कि आज सभी जिला परिषद सदस्य का कारगिल विजय भवन में सामान्य बैठक था। हम लोग जैसे ही अंदर प्रवेश किया वैसे ही डीसी के द्वारा हम लोगों को निकालने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसी से हम लोग खफा हो गए और अपना विरोध बाहर निकाल कर जाता रहे हैं।
‘जनता के सामने किया गया अपमान’
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में जनता से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने से रोकना उचित नहीं है।
उन्होंने डीडीसी पर मनमाने रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्यों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे वे लोग आहत हैं। इसी के विरोध में सभी सदस्य भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल जिला परिषद सदस्यों का विरोध जारी है। डीडीसी की ओर से पूरे मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन और जिला परिषद प्रतिनिधियों के बीच बातचीत से विवाद का समाधान निकलता है या मामला आगे और बढ़ता है।
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BREAKING: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के घर EOU की रेड!

मोतिहारी में हथियारों का ‘जखीरा’! 5 पिस्टल, 10 मैगजीन के साथ झोला लेकर पहुंचा था सप्लाई करने







