सलूजा गोल्ड स्कूल व TMT स्टील में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई पेशकश
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, टीएमटी स्टील फैक्ट्री और दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर अमरजीत सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, चेयरपर्सन बलजीत सिंह सलूजा, सरदार तिरलोचन सिंह सलूजा आदि गणमान्य लोगों की खास मौजूदगी रही. वही छात्र-छात्राओं ने नृत्य आदि पेश किया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस का उत्साह दिखा. इस दौरान स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा और प्रिंसिपल ममता शर्मा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया. स्कूल के निदेशक ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जहां बच्चों को रूबरू कराया. वहीं बाबा साहब अंबेडकर के संविधान व देश के प्रति योगदानों से भी अवगत कराया गया.

निदेशक ने कहा कि संविधान ने भारत के सर्वोच्च लोकतंत्र का उदाहरण पेश किया. बच्चों को बताया कि इस दिन गणतांत्रिक देश बनने की खुशी को सभी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाता है. साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाते हैं.
इस अवसर पर सलूजा गोल्ड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भी कई कार्यक्रम पेश किए गए. देशभक्ति गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति सबसे शानदार रही. इस दौरान सीनियर क्लास के छात्रों द्वारा भी देशभक्ति संगीत पर नृत्य की पेशकश की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे.

टीएमटी स्टील फैक्ट्री में अमरजीत सलूजा ने किया झंडोत्तोलन
77वें गणतंत्र दिवस की धूम टीएमटी स्टील फैक्ट्री सलूजा स्टील में भी देखने को मिली. इस अवसर पर संबोधन के दौरान डॉक्टर सलूजा ने संविधान के महत्व पर बात करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकार नागरिकों को संविधान के जरिए ही प्राप्त होती है. डॉक्टर सलूजा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता मजबूत करने में बाबा साहब अंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान है.

उन्होंने फैक्ट्री कर्मियों को तन्मयता के साथ काम करने का सुझाव दिया, साथ ही कहा कि कंपनी प्रत्येक स्थिति में खड़ी रहने का प्रयास करती है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी







