सड़क बनी मुसीबत, बेड़ो में BJP का बंद
रांची के बेड़ो में लंबे समय से खराब पड़ी मुख्य सड़क को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है।


Ranchi: रांची के बेड़ो में लंबे समय से खराब पड़ी मुख्य सड़क को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। सड़क की जल्द मरम्मत की मांग को लेकर BJP बेड़ो मंडल ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया है। पार्टी और स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ है।
गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बेड़ो की इस मुख्य सड़क पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क की हालत खराब होने के कारण कई जगह जाम की स्थिति भी बन जाती है। बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
स्कूल वाहनों के सामने भी बड़ी दिक्कत
खराब सड़क का असर स्कूली बच्चों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। स्कूल वैन और दूसरे वाहनों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश में जलजमाव के कारण ड्राइविंग और मुश्किल हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर BJP बेड़ो मंडल ने बंद बुलाया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में PDS डीलरों का फूटा गुस्सा, बकाया पैसे नहीं मिले तो रांची में होगा बड़ा आंदोलन

'राशन बांटें हम और 14 माह से पैसा दबाए बैठी है सरकार', दुमका में राशन डीलरों का फूटा गुस्सा, समाहरणालय में प्रदर्शन







