'इंटरव्यू पास कराने का रेट 40 लाख!', CID के शिकंजे में JPSC के बड़े साहब, PA बीएन राम गिरफ्तार, अब...
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में हुए कथित फर्जीवाड़े और घूसखोरी के 'जिन्न' ने अब बड़े-बड़े अफसरों की नींद उड़ा दी है।


JPSC Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में हुए कथित फर्जीवाड़े और घूसखोरी के 'जिन्न' ने अब बड़े-बड़े अफसरों की नींद उड़ा दी है। मामले की जांच में जुटी CID की टीम ने एक तरफ जहां तत्कालीन सचिव के पीए (PA) को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ दो दिनों की मैराथन पूछताछ के बाद आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को भी अदालत के आदेश पर सीधे जेल भेज दिया गया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।
इंटरव्यू मैनेज करने के नाम पर ऐंठे 40 लाख रुपये
CID की पड़ताल में जो नया खुलासा हुआ है, उसने दिन-रात मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को हैरान कर दिया है। JPSC के तत्कालीन सचिव डॉ. अजिता भट्टाचार्य के पर्सनल असिस्टेंट (PA) बीएन राम को गिरफ्तार किया गया है। बीएन राम पर आरोप है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से इंटरव्यू में मनचाहे नंबर दिलाने और सिलेक्शन की गारंटी के एवज में 40-40 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूली थी। CID को उनके खिलाफ बैंक अकाउंट्स के लेन-देन और अभ्यर्थियों से सांठगांठ के कई ठोस सबूत मिले हैं, जिसके बाद यह बड़ी गिरफ्तारी की गई है।
काली सूची में शामिल कंपनी को दिया टेंडर, पूर्व अध्यक्ष पहुंचे जेल
इस पूरे मामले में सबसे बड़ी गाज पूर्व अध्यक्ष L. ख्यांगते पर गिरी है। CID की टीम ने दो दिनों तक उनसे बेहद कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर किस दबाव या लालच में उन्होंने ब्लैकलिस्टेड (काली सूची में दर्ज) कंपनियों को परीक्षा कराने का ठेका सौंपा और गलत तरीके से टेंडर पास कराए। पूछताछ और जांच में मिली जानकारियों से जब धांधली में उनकी सीधी संलिप्तता साफ हो गई, तो पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब!, तीसरी सोमवारी पर 1.81 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन

चाईबासा में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत







