Ranchi : अंदर सोती रही पत्नी और बच्चे, बाहर से ताला तोड़ 5 लाख के गहने व कैश ले उड़े चोर!
रांची के रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा भवानीनगर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित पिर्रा भवानीनगर में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जितेंद्र कुमार (पिता स्व. रंगनाथ दुबे) ने रातू थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
मरीज को रिम्स छोड़ने गए थे चालक, पीछे से चोरों ने अलमारी की साफ
जितेंद्र कुमार पेशे से ममता वाहन के चालक हैं। 26 अगस्त की देर रात करीब 2:30 बजे नगड़ी लादा की एक सहिया ने मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्हें कॉल किया। ड्यूटी पर निकलने के दौरान वे मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर रिम्स चले गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे अंदर के कमरे में सो रहे थे।
जब जितेंद्र रिम्स से वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिस कमरे में उनकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से लगा दी गई थी। जितेंद्र ने दरवाजा खटखटाकर पत्नी को उठाया और चोरी की जानकारी दी।
बेटे की फीस के लिए उधार लिए थे ₹80 हजार, वह भी ले गए चोर
अलमारी की जांच करने पर उसमें रखा सोने का नेकलेस, मांग टीका, सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी कान की बालियां और 88 हजार रुपये नकद गायब मिले।
जितेंद्र की पत्नी ने बिलखते हुए बताया कि वेतन न मिलने के कारण उन्होंने बेटे के स्कूल में दाखिले के लिए एक दोस्त से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। यह सारी रकम उन्होंने अलमारी में संभाल कर रखी थी, जिसे चोर उड़ा ले गए। कुल नुकसान करीब 5 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







