रांची के छात्रों ने आधुनिक उत्पादन प्रणाली और गुणवत्ता प्रबंधन को करीब से समझा
पार्ले-जी फैक्ट्री के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखे उद्योग जगत के सफलता के सूत्र आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी

Jharkhand Ranchi । विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उन्हें व्यवहारिक ज्ञान से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट द्वारा पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। "क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं, उत्पादन प्रणाली और प्रोफेशनल कार्यसंस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बिस्किट निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने कच्चे माल की गुणवत्ता जांच, अत्याधुनिक स्वचालित उत्पादन प्रणाली, आधुनिक बेकिंग तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और वितरण व्यवस्था की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। फैक्ट्री के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी सफल ब्रांड की पहचान उसकी गुणवत्ता, अनुशासन, तकनीकी दक्षता, नवाचार और ग्राहकों के विश्वास पर आधारित होती है। इस अवसर पर पार्ले-जी प्लांट के निदेशक जगन्नाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों को ऐसे युवा प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है, जिनके पास मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ व्यावहारिक ज्ञान, समस्या समाधान की क्षमता और सकारात्मक कार्यशैली हो। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार नई तकनीकों से जुड़कर स्वयं को अपडेट रखने और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश, स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट की प्रमुख पूजा गुप्ता, डॉ. रंजीत कुमार, स्मिता सिन्हा, अनिमा और स्मृति सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उद्योगों में उपलब्ध करियर के अवसरों, रोजगार की संभावनाओं और उद्योगों की अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अनुभवात्मक शिक्षा (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग) भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, कौशल, नवाचार और नेतृत्व क्षमता से संपन्न सक्षम प्रोफेशनल बनाना है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, विश्लेषणात्मक सोच और व्यावसायिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से इंटर्नशिप, इंडस्ट्री विजिट, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्लेसमेंट गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर भी मिल सकें। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश ने कहा कि "लर्निंग बियॉन्ड क्लासरूम, एक्सपीरियंस बियॉन्ड बुक्स" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली का आधार है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिल सके।
भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों ने इसे अपने शैक्षणिक जीवन का अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव बताया। उनका कहना था कि इस भ्रमण से उन्हें पुस्तकों में पढ़े गए प्रबंधन सिद्धांतों और वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच संबंध को समझने का अवसर मिला। साथ ही इससे उद्योग जगत में करियर बनाने के प्रति उनका आत्मविश्वास और उत्साह भी बढ़ा है। आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब उसे व्यवहारिक अनुभव से जोड़ा जाए। इसी सोच के साथ विश्वविद्यालय उद्योग–अकादमिक सहयोग को लगातार मजबूत करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मेदिनीनगर गार्ड हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदला लेने के लिए की थी हत्या

8 साल बाद माहेश्वरी परिवार की रहस्यमयी मौत की जांच, 303 नंबर फ्लैट में फिर पहुंची जांच टीम







