रांची SSP ने कंधे पर लगाए स्टार, प्रमोशन मिलते ही खिले 5 पुलिसकर्मियों के चेहरे
रांची SSP कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी आयोजित हुई, जहां पांच पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिला। तीन सब-इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल ASI बने। SSP ने बढ़ी जिम्मेदारियों के साथ बेहतर पुलिसिंग की अपील की।

Ranchi: राजधानी रांची के SSP कार्यालय में मंगलवार को पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में प्रमोशन पाने वाले पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके नए पद का बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान SSP राकेश रंजन समेत रांची पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रमोशन मिलने की खुशी नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों के चेहरे पर साफ नजर आई।
तीन SI के कंधे पर लगे स्टार
समारोह में SSP राकेश रंजन ने 2018 बैच के तीन सब-इंस्पेक्टरों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया। इनमें शैलेंद्र कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह और रोशन कुमार सिंह शामिल हैं।
सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने अधिकारियों में से दो का नक्सल विरोधी अभियानों में भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने खूंटी और सिमडेगा के दुर्गम इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ कई अभियानों और मुठभेड़ों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दो कांस्टेबल बने ASI
वहीं, City SP पारस राणा, Rural SP गौरव गोस्वामी और Traffic SP राकेश सिंह ने 2012 बैच के दो कांस्टेबलों को ASI पद का बैज लगाया। प्रमोशन पाने वालों में कृष्ण उरांव और विनय टेटे शामिल हैं।
SSP बोले- प्रमोशन के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी
कार्यक्रम में नवप्रोन्नत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए SSP राकेश रंजन ने कहा कि प्रमोशन सिर्फ पद बढ़ने का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां और जनता की उम्मीदें भी बढ़ती हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी कार्यशैली में ऐसा सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए, जिससे समाज में पुलिस की स्वच्छ और भरोसेमंद छवि बने। उन्होंने सभी से अपनी नई भूमिका में रांची पुलिस के मान-सम्मान को और आगे ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की अपील की।
नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प
समारोह के अंत में प्रमोशन पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







