Ranchi: रातू का युवक हाथी के गुस्से का हुआ शिकार.. दर्दनाक मौत, जारी है राजधानी में हाथी का उत्पात
राजधानी रांची के अलग-अलग हिस्सों में लोग हाथी की उग्रता का शिकार हो रहे हैं. रांची के रातू में एक युवक को हाथी ने कुचल कर मार डाला.

Jharkhand (Ranchi): रांची के रातू से हाथियों के उत्पात की खबर चर्चा में है. बीते कुछ दिनों से रांची में हाथी का उत्पात जमकर जारी है. रातू के पाली में सोमवार को हाथी ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मरने वाले की पहचान सुबोध खलखो के रूप में हुई है. वहीं रोशन खलखो नाम का एक युवक भी हाथी के गुस्से का शिकार हुआ. फिलहाल वह घायलावस्था में बताया जा रहा है.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है. वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी में जुटी हुई है.
बता दें कि इन दिनों झारखंड में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. पिछले एक महीने के भीतर राज्य के अलग-अलग जिलों में हाथियों के हमलों में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. कई ग्रामीण घायल हुए हैं और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इसी कारण रातू में हाथी के घुसने की खबर से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. हाथियों के लगातार ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में आने से जान-माल का खतरा बढ़ गया है. फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश






