रक्तगुरु डॉ. यू. मोहंती की पहली पुण्यतिथि पर बोकारो में खास पहल, 100 यूनिट Blood जुटाने का लक्ष्य
बोकारो के प्रसिद्ध रक्तगुरु स्वर्गीय डॉ. यू. मोहंती की पहली पुण्यतिथि पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर में श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर लगाया गया।


Bokaro: बोकारो के प्रसिद्ध रक्तगुरु स्वर्गीय डॉ. यू. मोहंती की पहली पुण्यतिथि पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर में श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर लगाया गया। डॉ. मोहंती को याद करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।
मौसी को कैंसर हुआ तो शुरू किया रक्तदान
शिविर में रक्तदान करने पहुंचे मनीष सिंह ने बताया कि वह अब तक 64 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मौसी कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी बीमारी के दौरान रक्त की जरूरत को करीब से देखने के बाद उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान करने का फैसला किया।
मनीष ने कहा कि स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित Blood Donation करना चाहिए, क्योंकि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में उनका दिया हुआ रक्त बेहद काम आ सकता है।
‘जब शरीर रक्त बनाता है तो जरूरतमंदों को भी दें’
रक्तदाता सुष्मिता ने भी लोगों से Blood Donation के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर लगातार नया रक्त बनाता है, ऐसे में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अंगदान के लिए भी आगे आने की अपील की।
सिविल सर्जन बोले- Blood का कोई विकल्प नहीं
सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। कई मरीजों के इलाज में समय पर Blood की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।
उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और इस सामाजिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिविर के जरिए डॉ. यू. मोहंती को श्रद्धांजलि देने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त जुटाने का संदेश भी दिया गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







