India AI Summit पर सियासी संग्राम ! मोतिहारी में राहुल गांधी का पुतला दहन, ‘देश की छवि से खिलवाड़’ का आरोप
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मंडपम में किए 'शर्टलेस' प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी की घोर आलोचना की जा रही है.

Bihar (Motihari) : नई दिल्ली में आयोजित AI समिट को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन के विरोध में मोतिहारी में भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया. गांधी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू पासवान ने किया.
"देश की छवी को नुकसान पहुंचा रहे राहुल !"
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश की छवि को नुकसान पहुंचाने पर उतर आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाने की कोशिश की जा रही है, जो देशवासियों का अपमान है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास का सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे.
मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति की सराहना कर रहा है, तब विपक्ष के कुछ नेता देश की छवि धूमिल करने में लगे हैं, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.
कांग्रेस नेतृत्व की बयानबाजी को बताया देशहित के खिलाफ
उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की बयानबाजी देशहित के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य देश की एकता और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं.
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और देश की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा






