MP: चोरी के एक मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार
MP में लालबाग थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इनके पास से पुलिस ने चोरी के कई सामान भी बरामद किए है.

Burhanpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): बुरहानपुर की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, पीतल की समई, चांदी के सिक्के और दो हजार रुपए नकद बरामद किए हैं.
छत के रास्ते घर में घुसे थे चोर
शिक्षक कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय रेशमा दुबे ने 10 मई को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि वे अपने भाई दिनेश दुबे के साथ एक रिश्तेदार के यहां गई थीं. रात 10 बजे घर लौटने पर उन्हें पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी कर चुके हैं. चोर घर से पैनासोनिक एलईडी टीवी, पीतल की बाली, समई, दो चांदी के सिक्के, दो हजार रुपए नकद और एक म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए थे.
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर टीआई अमित सिंह जादौन ने एक टीम गठित की. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 20 वर्षीय रितिक सोनी, 24 वर्षीय अनिल उर्फ अन्ना तायडे और 24 वर्षीय राहुल उर्फ झुमरू को गिरफ्तार किया. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया.
तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी अनिल उर्फ अन्ना इंद्रा कॉलोनी का निवासी है, जबकि रितिक सोनी हरिराम कॉलोनी और राहुल उर्फ झुमरू जनता क्वार्टर का रहने वाला है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भोजशाला पर सुप्रीम लड़ाई शुरू: मुस्लिम समाज बोला- न्याय मिलने की पूरी उम्मीद

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, जैन समाज की महिला धर्मगुरु की मौत







