विदिशा में शादी की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में मामा की मौत
शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के लिए लाई गई पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो राकेश सेन को जा लगी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Vidisha, MP : विदिशा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरईपुरा काछी मोहल्ला स्थित लवकुश नगर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के लिए लाये देसी कट्टे से चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक राकेश सेन अपने बड़े भांजे की शादी में शामिल होने आए थे. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भांजे अन्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के लिए लाई गई पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो राकेश सेन को जा लगी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मामले में आरोपी भांजा अन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल कहां से लाई गई थी.
(अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश के इंदौर ने बनाया World Record, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम

जबलपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति, योग दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल







