रांची के पार्लर में हथियार लेकर घुसे लोग!, CCTV बंद कराया, ताला लगाया और लाखों का सामान ले गए
रांची के चर्च रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में हथियार लेकर घुसने, CCTV बंद कराने और लाखों की नकदी व सामान ले जाने का आरोप लगा है। लोअर बाजार पुलिस ने FIR दर्ज की।

Ranchi: चर्च रोड स्थित संतुष्टि अपार्टमेंट के पास एक ब्यूटी पार्लर पर जबरन कब्जा करने, सामान और नकदी ले जाने के साथ रंगदारी और धमकी देने का मामला सामने आया है। आलिया मेकओवर्स पार्लर की संचालक मोबस्सहर आलिया ने अपने पति राहिल जाफर, देवर शायन जाफर, अनिमेष, आकाश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लोअर बाजार थाना में FIR दर्ज कराई है।
हथियार लेकर पार्लर में घुसने का आरोप
पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी करीब 11:30 बजे पार्लर में पहुंचे। आरोप है कि उनके पास हथियार थे और आते ही कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया।
इसी दौरान कर्मचारी आरजू घटना की जानकारी देने के लिए मोबाइल निकाल रही थी। आरोप है कि अनिमेष ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पार्लर का CCTV बंद कराया गया और आरोपियों ने दुकान पर अपना ताला लगा दिया।
गल्ले से 4-5 लाख कैश, लाखों का सामान ले जाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पार्लर के गल्ले से करीब 4 से 5 लाख रुपये नकद निकाल लिए। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट, मेकअप किट और दूसरे सामान भी ले गए। इन सामानों की कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई गई है।
पति पर भी गंभीर आरोप
मोबस्सहर आलिया ने अपने पति राहिल जाफर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR के मुताबिक, महिला ने दावा किया है कि शादी के बाद से ही पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता रहा है।
महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर वह पहले लोअर बाजार थाना और दिल्ली के CAW सेल में भी शिकायत कर चुकी है।
अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी
घटना के बाद पीड़िता को एक अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद लोअर बाजार थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिट्टी डालकर निगल गए चार-चार सरकारी तालाब!, पाकुड़ के बलरामपुर में भू-माफिया का खेल, बना लिए मकान

बोकारो में थैलेसीमिया मरीजों के लिए 12 सितंबर को फ्री जांच कैंप







