सप्लाई देने पहुंचे और पुलिस के हत्थे चढ़ा!, घाटशिला में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
घाटशिला में पुलिस ने ब्राउन शुगर की सप्लाई करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए।

Jamshedpur: जमशेदपुर के घाटशिला में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक काले रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मुसाबनी से घाटशिला में माल खपाने की थी तैयारी, गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम
पुलिस को 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसाबनी इलाके से कुछ युवक भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर घाटशिला थाना क्षेत्र में ग्राहकों को सप्लाई करने आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई।
SDPO के नेतृत्व में हुई घेराबंदी, मौके पर ही धरे गए दोनों आरोपी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विकास कुमार लागुरी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमाईनगर पुलिया के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार युवक वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 13.12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
19-19 साल के हैं दोनों तस्कर, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय जय महानंद और 19 वर्षीय आकर्षित कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मुसाबनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घाटशिला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे यह खेप किससे लेकर आए थे और किसे डिलीवर करने जा रहे थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







