गिरिडीह में लव-कुश जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
गिरिडीह में लव-कुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। झंडा मैदान से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी, जहां सामाजिक एकता और महिला सम्मान का संदेश दिया गया।

Giridih: भगवान राम के पुत्र लव और कुश की जयंती के मौके पर रविवार को गिरिडीह में कुशवाहा समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शहर की सड़कों पर जगह-जगह लोगों की भीड़ और उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा की शुरुआत झंडा मैदान से हुई। यहां से निकली यात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पहुंची। यहां समाज के लोगों ने रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
‘नारी को सम्मान दो’ के लगे नारे
शोभायात्रा के दौरान समाज की एकजुटता के साथ महिला सम्मान का संदेश भी देखने को मिला। इस दौरान ‘नारी को सम्मान दो’ और ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। लोगों ने सामाजिक एकता और महिला सम्मान का संदेश दिया।
शहर भ्रमण के बाद धर्मशाला में हुआ कार्यक्रम
रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक से शोभायात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए वापस कुशवाहा धर्मशाला पहुंची। यहां लव-कुश जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान लव और कुश को कुशवाहा समाज का आदर्श बताया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
शोभायात्रा में इंद्र नारायण वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, दिगम्बर दिवाकर, मुन्ना कुशवाहा, BJP नेता विनय सिंह, कोलेश्वर वर्मा और मनोज वर्मा समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

रेलवे का बड़ा फैसला!, वाराणसी-रांची और वाराणसी-देवघर वंदे भारत का बदला शेड्यूल, सफर से पहले देख लें नई टाइमिंग







