बोकारो में थैलेसीमिया मरीजों के लिए 12 सितंबर को फ्री जांच कैंप
बोकारो में 12 सितंबर को लायंस क्लब परिसर में थैलेसीमिया जागरूकता और नि:शुल्क जांच कैंप लगेगा। मरीजों की जांच के साथ इलाज में सहयोग और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी रहेगी।

Bokaro: थैलेसीमिया से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए बोकारो से राहत की खबर है। लायंस क्लब ऑफ बोकारो की ओर से 12 सितंबर को थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता और नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। कैंप का आयोजन लायंस क्लब परिसर में किया जाएगा।
लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय केडिया ने बताया कि क्लब की ओर से लंबे समय से थैलेसीमिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों की मुफ्त जांच की जाएगी।
थैलेसीमिया मरीजों की पहचान के बाद इलाज में भी मदद
अजय केडिया के मुताबिक, जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति में थैलेसीमिया की पहचान होती है, तो उसके इलाज में भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का इलाज काफी महंगा हो सकता है और इसका खर्च करीब 15 से 25 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया की समस्या ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए बेंगलुरु के नारायण हृदयालय से भी सहयोग लिया जाएगा।
नारायण हृदयालय के डॉक्टर भी रहेंगे मौजूद
कैंप के दौरान नारायण हृदयालय के चिकित्सक डॉ. भट्ट भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी देने के साथ जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं सचिन अखिलेश श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंप में पहुंचें और थैलेसीमिया की जांच कराएं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







